उरई। औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने बुधवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में संचालित जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण किया। ज्यादा बिकने वाली तीन दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही केंद्र संचालकों को कंप्यूटराइज्ड बिल देने के निर्देश दिए गए। वहीं, केंद्रों पर जेनरिक दवाओं के साथ आयुर्वेदिक दवाएं भी मिलीं। औषधि निरीक्षक ने मानकों के अनुसार ही दवाओं की बिक्री करने को कहा। (संवाद)