फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव देखकर डलवाई मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के पथरेहटा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों को परखने के लिए बुधवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने निरीक्षण किया। एक जगह जलभराव देखकर उन्होंने मौके पर मिटटी डलवाई। इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर मनरेगा की स्थिति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बीडीओ अतिरंजन सिंह ने सबसे पहले गांव की सड़कें पंचायत घर सहित आवास व शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं। पथरेहटा के मजरा रघुराजपुर व हेमनपुरा में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे चकरोड व जल रोक बांध के कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन करने के निर्देश दिए।
वहीं दिल्ली भोपाल व नोएडा से लौटे प्रवासी मजदूरों सतवीर देवीप्रसाद हरगोविंद नीरज ने मनरेगा योजना के विषय में जानकारी ली। इस पर मजदूरों ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत काफी काम मिला है।
विज्ञापन

बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया की पथरेहटा ग्राम पंचायत व उसके मजरों में जल रोक बांध व चकरोड का कार्य चल रहा है। इनकी निगरानी के लिए अवर अभियंता अरविंद पाल को निर्देश दिए है, ताकि इच्छुक श्रमिकों को रोजगार के लिए परेशान न होना पड़े। पौधरोपण करवाने के लिए गड्ढे खुदवाने के लिए सचिव को निर्देश दिए। इस मौके पर अवर अभियंता अरविंद पाल, प्रधान प्रतिनिधि सेवाराम पाल अवध किशोर, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ब्लाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें