फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी देख भड़केे

Sat, 29 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मिली खामियां जेडी ने जच्चा बच्चा केंद्र का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेडी और एडी ने टीम के साथ जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इमरजेंसी, वार्ड व लैब के निरीक्षण के साथ पत्रावली की भी जांच की। अस्पताल में मरीजों और प्रसूताओं से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


 शुक्रवार को झांसी से आए एडी बीके मिश्रा ने टीम के साथ जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस से उपस्थित स्टाफ की जानकारी ली और रजिस्टर मंगाकर उपस्थिति चेक की। अस्पताल में गंदगी देख सीएमएस को सफाई, रंगाई और अन्य व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उखडे़ फर्श को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नए समय के अनुसार अस्पताल के बोर्ड बदले जाएं।

निर्देश दिए कि अस्पताल में ऐसे बोर्ड लगाए जाएं जिनमें सीएमएस से लेकर सभी डाक्टरों के मोबाइल नंबर के साथ फोटो भी लगवाई जा सके, जिससे ड्यूटी पर तैनात डाक्टर की जानकारी मरीजों को मिल सके । एक बोर्ड ऐसा भी लगाया जाए, जिसमें  अस्पताल के मानचित्र का नक्शा लगा हो। इसके माध्यम से मरीज वार्डाें, दवा कक्ष, डाक्टर कक्षा आदि की जानकारी ले सके। यह भी कहा कि अस्पताल में बनी एनआईयूसी में जिले के साथ अन्य जिले के बच्चों को भी भर्ती किया जाए।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी होने पर पुरुष अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई जाए, जिससे मरीजों को असुविधा न हो।  जेडी डॉ. रेखा ने भी जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से पूछा कि डिलीवरी के नाम पर स्टाफ में पैसों की मांग तो नहीं की जाती। उन्होंने अस्पताल से मिलने वाला खाना भी देखा। कहा कि डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवा न लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें