फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में कराया सुंदरीकरण, पाया सम्मान

विज्ञापन
सचिव रमेश उदैनिया को प्रमाण पत्र देते बीएसए राजेश शाही - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ग्राम पंचायत की कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में सुधार के लिए ग्राम सचिव रमेश उदैनिया को बीएसए राजेश शाही ने जीआईसी में सम्मानित किया। आपरेशन कायाकल्प कार्यशाला से आयोजित समारोह में बीएसए शाही ने कहा कि सभी अधिकारियों को इसी तरह विद्यालयों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम सचिव उदैनिया ने बताया कि उन्हें जालौन व डकोर ब्लाक के करीब 20 स्कूलों की बिल्डिंगों के कायाकल्प के लिए सम्मानित किया गया। इनमें औरेखी, सियारी दाउदपुरा, वीरपुरा, मकरंदपुर, नैनपुरा, एट, धुरट, टिकरिया, धगुंवा कला व भिटारा आदि गांवों के स्कूल शामिल है। ग्राम सचिव के मुताबिक सभी स्कूलों की इमारतों को कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर तैयार किया गया है।
जिसमें साफ स्वच्छ शौचालय के अलावा दीवारों पर टाइल्स के साथ साथ आकर्षक पेंटिंग से ज्ञानवर्धक और मनोरंजक आकृतियां (कार्टून) भी बनाई गई हैं। जिससे बच्चों की अपने विद्यालय में रुचि बनी रही और वे पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें। कुछ विद्यालयों में तो झूले भी लगवाए गए, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेलकूद कर अपना शारीरिक विकास भी कर सके। बता दें कि सचिव को पूर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्य प्रताप शुक्ला की ओर से भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में मुकेश बाबा, सविता चतुर्वेदी, धनजंय आदि शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें