फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड छिरिया सलेमपुर के अध्यक्ष ने सचिव पर बिलों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने जेडीसी बैंक उरई के सभापति को शिकायती पत्र देकर मामले की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह परिहार ने शिकायती पत्र में लिखा है कि वह मार्च 2023 से इस पद पर हैं। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह हैं। अध्यक्ष बनने के बाद कुछ माह तक तो समिति के सचिव ने वेतन निकालने के लिए उनसे बिलों पर हस्ताक्षर कराए हैं।
उन्होंने बताया कि सचिव ने बीमारी का बहाना बनाकर उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर बनवाना शुरू कर दिया। इसका कोई प्रस्ताव भी पास नहीं किया गया। कुछ माह बाद सचिव ने स्वयं ही अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वेतन बिल पास करना शुरू कर दिया। जब उनके पास हस्ताक्षर होने नहीं आए तब उन्होंने इस बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। समिति के अध्यक्ष ने जेडीसी बैंक के सभापति से मामले की विस्तृत जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें