फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फिर नहीं खुली दूसरी टिकट खिड़की, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होली के बाद काम धंधे पर वापस लौटने की भीड़ उरई रेलवे स्टेशन पर उमड़ी रही। सोमवार को भी दूसरी टिकट खिड़की न खोले जाने को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। ऐसे में कई यात्री बिना टिकट ही यात्रा को सवार हो गए। टिकट मिलने में असुविधा के चलते दूसरी खिड़की न खोलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। कई यात्रियों ने वैकल्पिक वाहनों से यात्रा की। भीड़ को लेकर रेल प्रशासन व्यवस्थाएं नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

झांसी, कानपुर जाने वालों के अलावा मुंबई, गुजरात, गोरखपुर, बिहार, दक्षिण क्षेत्रों में जाने वालों की भीड़ सुबह से ही स्टेशन पर उमड़ी रही। ऐसे में ट्रेन का टिकट लेने के लिए बुकिंग खिड़की पर यात्रियों की लंबी कतारें लग जाती है। सोमवार को टिकट वितरण की दूसरी खिड़की न खोले जाने से एक ही लाइन में महिला और पुरुष यात्रियों को टिकट लेना पड़ा। यात्रियों की टिकट खिड़की पर लाइन लगी थी, तभी अप और डाउन दोनों तरफ से छपरा मेल आने का एनाउंसमेंट होने लगा। जिसकी वजह से टिकट को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगी। दूसरी खिड़की खोलने की मांग पर लेकर यात्रियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया।
एटीवीएम (आटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन) पर भी टिकट जल्दी निकालने को लेकर यात्री आपस में भिड़ गए। इस बाबत मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सतेंद्र बंसल का कहना है कि स्टाफ की कमी है। स्टाफ की डिमांड की गई है। स्टाफ आने पर दोनों टिकट खिड़कियां खुलवाई जाएगी। मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
बिना टिकट पकड़े 824 यात्री, पांच लाख से ज्यादा की वसूली
उरई। बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सोमवार को रेलवे ने किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 824 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे पांच लाख 17 हजार 110 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सोमवार को सीटीआई ज्ञानसिंह के नेतृत्व में इंटरसिटी, लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस, उद्योगनगरी, छपरा मेल, सुल्तानपुर एक्सप्रेस, राप्तीसागर, मेमू समेत एक दर्जन ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान आदित्य तिवारी, अमीरुददीन, एससी वैश्य, आरके वर्मा, एबी सिंह सेंगर, आशीष श्रीवास्तव, महेंद्र पटेल, राजेश द्विवेदी आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें