फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नहर में लापता वृद्ध की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर का पानी भी बंद कराया गया है, 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कोंच। नहर के पानी में समाए हरदयाल की तलाश लगातार जारी है। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन ने नहर का पानी भी बंद कराया है और आगे जाल भी लगवाया गया है, इसके अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें लगातार खोज कर रही हैं लेकिन नतीजा सिफर से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

कन्हरी के रहने वाले वृद्ध (55) हरदयाल को नहर में लापता हुए 48 घंटे से भी ज्यादा समय गुजर चुका है लेकिन उनका अब तक कोई अता-पता नहीं चला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों के अलावा गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगाया गया है लेकिन नतीजा सिफर से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। हरदयाल बृहस्पतिवार की सुबह उस वक्त नहर में गिर गए थे, जब वे पुल पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नहर का पानी भी बंद कराया गया है ताकि पानी का लेवल कम होने पर शायद उनको ढूंढने में आसानी हो। इसके साथ ही नहर में आगे जाल भी लगाया गया है। एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता ने बताया है कि नहर का पानी भी बंद कराया गया है और आगे कटकरी गांव पर जाल लगवाया गया है। इसके साथ ही लोकल पुलिस के साथ एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें