फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसडीएम देखते रहे, ठेकेदार के साथियों ने व्यापारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सुहाग महल पुल का निर्माण मानकविहीन कराए जाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के साथ मंगलवार को ठेकेदार के साथियों ने मारपीट कर दी। इससे तीन लोगों को चोटें आई हैं जबकि जांच को पहुंचे एसडीएम, एई व जेई तमाशबीन बनकर खड़े रहे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित सुहाग महल पुल को करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। काम शुरू होने के बाद अधिकारी उसे 30 जून तक बनाने का दावा कर रहे थे, लेकिन अभी काम अधूरा है। लोगों के निकलने के लिए बनाए गए अस्थायी रास्ते में पानी भर जाने से प्रशासन ने उस पर भी रोक लगा दी है।
इससे लोगों को आने-जाने के लिए तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे आसपास के दुकानदार व प्रतिदिन यहां से निकलने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। छह दिनों से स्थानीय निवासी व्यापारियों संग मिलकर पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर एडीएम संजय कुमार ने अतिरिक्त एसडीएम राकेश कुमार सैनी व बेतवा नहर के एई वसीम रजा को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा। जैसे ही एसडीएम पुल के पास पहुंचे और जांच करने लगे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर खड़े ठेकेदार के साथियों से स्थानीय निवासी व व्यापारियों की बहस होने लगी। ठेकेदार के साथियों ने मारपीट कर दी। इससे तीन लोगों को चोट आई है। ठेकेदार के पक्ष के एक युवक को भी चोट आई है। लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि व्यापारियों की ओर से तहरीर मिली है। इसमें ठेकेदार के साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, ठेकेदार पक्ष का कहना है कि उनके साथ भी मारपीट की गई है।





चाहे जो कर लो हमारा कुछ नहीं होगा
ठेकेदार के साथियों का मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह व्यापारियों व स्थानीय लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। वह चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि कुछ भी कर लो हमारा कुछ नहीं कर पाओगे। लोगों का कहना है कि करीब दो माह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ठेकेदार द्वारा घटिया तरीके से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे कुछ ही समय में पुल दोबारा खराब हो जाएगा। उसकी ऊंचाई भी इतनी कम कर दी गई है कि आने वाले समय में पुल सड़क से नीचे हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

सुहाग महल के निकट निर्माणाधीन पुल को लेकर हुए विवाद एवं अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता की जांच स्वीकृत एस्टीमेट में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराई जाएगी। इसके लिए पहले ही मंडलीय स्तर की टीएसी टीम को परीक्षण के लिए निर्देश दिया जा चुका है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग को जल निकासी के तुरंत बाद पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं सुदृढ़ रूप में विकसित कर खोल दिया जाएगा। साथ ही, लोक निर्माण विभाग की सीडी-1 तथा प्रांतीय खंड इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि पुल निर्माण कार्य को आगामी एक सप्ताह के भीतर शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। घटना से संबंधित प्रकरण की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी को जांच अधिकारी नामित करते हुए जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मारपीट करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध समुचित जांच कर आवश्यक एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें