कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को परखा। हालांकि उन्हें सब कुछ ठीक ठाक मिला। उन्होंने टूटे पड़े खिड़की दरवाजे ठीक कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने सोमवार की सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। वार्डन साधना निरंजन सहित शिक्षिका जिज्ञासा गुप्ता, शीला, दीप्ति, आशा, किरन, नम्रता व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील पाल, सुरेश द्विवेदी, रसोइया ममता पाल, व नीलम उपस्थित मिली। रसोइया गुडडी देवी अवकाश पर थी। एसडीएम ने विद्यालय की साफ सफाई व्यवस्था व रसोईघर में बन रहे खाने की गुणवत्ता को भी परखा।
इसके बाद छात्राओं के आवासों की व्यवस्था को भी देखा। उन्हें हॉल की कुछ खिड़कियों के दरवाजे खराब मिले, जिसे बदलवाने के आदेश दिए। इसके अलावा विद्यालय में पेयजल, भवन व्यवस्था, के साथ कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, मनोरंजन के लिए रखा टीवी सेट, पढ़ने के लिए उपलब्ध सोलर लाइट आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इस दौरान एसडीएम ने छात्राओं से पढ़ाई को लेकर भी प्रश्न पूछे। छात्राओं ने संतोषजनक जवाब दिए।