कोंच। टीकाकरण उत्सव अब त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। समाजसेवा से जुड़े लोग और स्वयंसेवी संगठन अपने-अपने इलाकों में टीकाकरण शिविर लगवाकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शुभारंभ करा रहे हैं। साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार देकर वैक्सीनेटेड लोगों का सम्मान भी कर रहे हैं।
मंगलवार को 45 प्लस वालों को वैक्सीन देने के लिए कस्बे में तीन स्थानों गुरुप्रसाद फिलिंग स्टेशन नदीगांव रोड, गांधीनगर में सिंहवाहिनी मंदिर के पास और बार संघ में शिविरों का आयोजन किया गया। सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को कस्बे में 45 प्लस के 170 तथा 18 प्लस के 80 लोगों को कोविड.19 की वैक्सीन दी गई। एंटीजन की 117 जांचों में सभी नेगेटिव आए जबकि 85 की आरटीपीसीआर भेजी गई है।
गुरु प्रसाद फिलिंग स्टेशन पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, सीओ राहुल पांडे ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों का उत्साहवर्धन के लिए आयोजक गोपाल शुक्ला ने एक-एक लीटर पेट्रोल फ्री दिया। इस दौरान प्रमोद शुक्ला,अनिल, प्रमोद महाराज, साधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। तहसील सभागार में बार संघ कोंच की ओर से शिविर में अधिवक्ताओं के अलावा आसपास रहने वाले लोगों ने टीके लगवाए। एसडीएम अशोक कुमार, बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, वीरेंद्र जाटव, कमलेश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
---
फोटो-16-भारत विकास परिषद की ओर से लगे कैंप में टीकाकरण कराते लोग। संवाद
टीकाकरण लगाने वालों को फल व मास्क बांटे
उरई। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका एवं भारत विकास परिषद की ओर से 45 प्लस लोगों के टीकाकरण के लिए मंगलवार को सनातन धर्म इंटर कालेज में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया के नेतृत्व में झांसी रोड एवं ईदगाह की बस्ती में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष लखनलाल चंदैया, लक्ष्मणदास बाबानी, राजेश निगोतिया, रीतेश तरसौलिया, बृजकिशोर गुप्ता, महावीर सरावगी,आशुतोष शर्मा, सभासद जीतेंद्र अहिरवार, सभासद अनिल चतुर्वेदी ने टोली बनाकर घर संपर्क किया। लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर भ्रम को दूर किया। टीम ने वैक्सीन लगाने वाले लोगों को फल व मास्क वितरित किए। (संवाद)