फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने चंदुर्रा में पकड़ी हरे पेड़़ों की कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पेड़ों की कटान को रोकने के लिए गुरुवार को एसडीएम ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। मौके पर ठेकेदार, मजदूर और इलेक्ट्रानिक आरियां भी मिली। इतना ही नहीं कटे पेड़ों के अवशेष मिलने की बात भी एसडीएम ने कही। फिर भी वन विभाग के अधिकारी मामले में कार्रवाई से बच रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार ने गुरुवार को चंदुर्रा में कुछ लोगों को बिना अनुमति हरे पेड़ काटते पकड़ लिया। पेड़ काटने मेें इलेक्ट्रिक आरियों का प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा तमाम पेड़ों के काटे जानेे के बाद नीचे के अवशेष भी मिले हैं। एसडीएम ने काटे जा चुके पेड़ों की नाप तौल भी मौके पर अपने ही सामने कराई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले से वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। वहीं इस बाबत उप वन क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार का कहना है कि मौके पर गया था, पेड़ गिरे नहीं पाए गए, यदि गिरे होते तो कार्रवाई होती। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें