उरई/ कदौरा। शासन ने जिले में तैनात कई अधिकारियों सहित कर्मचारियों के तबादले कर दिए है। इसमें एआरटीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित कई कर्मचारियों के तबादले हुए है।
जिले में काफी समय से तैनात एआरटीओ सोमलता यादव का स्थानांतरण कानपुर देहात में कर दिया गया है। इसी के साथ एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह का रायबरेली हुआ है। जबकि डीपीआरओ अभय कुमार यादव को डीपीआरओ कुशीनगर बनाया गया है। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार का हरदोई किया गया है। झांसी से अटैच खनन अधिकारी का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एआरटीओ सौरभ कुमार को आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। विमलापति अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका में तैनात किए गए। वहीं कदौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में तैनात दो सचिवों का गुरुवार की रात शासन के निर्देश पर डीडीओ व डीपीआरओ ने स्थानांतरण कर दिया है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण कुशवाहा की लगातार शिकायत नवनिर्वाचित प्रधान व ग्रामीण लगातार कर रहे थे। इसलिए उनको जालौन ब्लाक दिया गया है। साथ ही वहीं ग्राम विकास अधिकारी विजया रत्नम द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण उनका स्थानांतरण महेबा ब्लाक कर दिया गया है। सचिवों के स्थानांतरण से नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।