फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड रैली में प्रतिभा दिखाई

Tue, 15 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रैली निकालते स्काउट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीगांधी इंटर कालेज के प्रांगण मेें दो दिवसीय स्काउट गाइड जनपदीय रैली का आयोजन किया। रैली का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी व डीआईओएस राजेंद्र बाबू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गांधी इंटर कालेज की छात्राओें द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर हाईस्कूल मड़ोरा केे बच्चों ने सेना के जवान
विज्ञापन


किस तरह हमारी सरहदों की पहरेदारी करते हैं, का मंचन भी किया। स्काउट गाइडों द्वारा संयुक्त रूप से आए दोनों अतिथियों को मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। कन्हैयालाल विद्यालय जालौन की कलर पार्टी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। द्वितीय सत्र में मार्च पास्ट, वर्दी निरीक्षण, गांठबंधन, प्राथमिक चिकित्सा आदि प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक में मुकेशबाबू

सक्सेना, ममता स्वर्णकार, अर्चना व्यास, राजेश कोष्ठा, व्यंजना सिंह, वीरेंद्र प्रताप, रमेश राठौर, सुरेश चंद्र, शशि वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी ने बच्चों की बारीकी से निरीक्षण से निरीक्षण कर उन्हें अंक प्रदान किए।   कार्यक्रम में कैंप फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, गांधी इंटर कालेज, सनातन व आर्य कन्या, राजकीय बालिका इंटर
विज्ञापन


कालेज आदि के छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।  अलका नायक, राकेश निरंजन, रविशंकर अग्रवाल ने आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर रामजी गुर्जर, विजय रावत, लक्ष्मण दास, युद्धवीर कंथरिया, प्रभात त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें