फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूली वैन पेड़ से टकराई, पांच बच्चे घायल

विज्ञापन
फोटो 13- पेड़ से टकराने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त वैन। परिजन
विज्ञापन
सिरसा कलार। कस्बे में मंगलवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन सवार पांच बच्चे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वैन को स्कूल के प्रधानाचार्य चला रहे थे। इसमें आठ बच्चे सवार थे। बीईओ बुधवार को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सिरसा कलार कस्बे में जितेंद्र पाल सतगुरु मेमोरियल पब्लिक स्कूल के नाम से जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षण संस्थान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह वह वैन से भिटारी पहुंचे और बच्चों को गाड़ी में बैठाकर मिसरपुर की ओर जाने लगे। तेज रफ्तार होने की वजह से वह संतुलन खो बैठे और वैन नीम के पेड़ से टकरा गई।
इससे वैन में सवार मलथुला निवासी प्रिंस (11), बब्बू (10), आकृति (10), आदित्य (11) व अनमोल घायल हो गए। हादसे से चीख पुकार मच गई। दौड़े लोगों ने बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर अभिभावक भी वहां पहुंच गए और बच्चों का हालचाल जाना। अभिभावकों ने बताया कि वैन की हालत बहुत खराब है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि अभी तक किसी की कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

महेबा ब्लॉक के बीईओ रंगनाथ चौधरी का कहना है कि बुधवार की सुबह जाकर स्कूल की व्यवस्थाएं व मान्यता देखेंगे। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

फोटो 13- पेड़ से टकराने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त वैन। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें