फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-मंदिरों के पास खुले ठेकों का विरोध

Fri, 07 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
श्‍ाराब ठेके का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे से हटाए गए शराब ठेकों का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जालौन के बाद गुरुवार को सिरसा कलार और कुठौंद में भी इलाकाई लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर मंदिरों और स्कूलों के पास से ठेके हटाए जाने की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि गलत तरीके से खोले गए ठेकों को जांच कर बंद कराया जाएगा। सिरसा कलार में तो साधु संतों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


कस्बा सिरसा कलार निवासी कमलेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि हाल ही में हाईवे से हटाया गया ठेका स्कूल और मंदिर के पास खोला जा रहा है। इससे भक्तों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नशेबाज आए दिन उत्पात मचाएंगे। इससे माहौल भी खराब होने की आशंका है।

इस ठेके को किसी भी कीमत पर न खुलने दिया जाए। शिकायत करने वालों में विनोद कुमार पांडे, अजय मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद, नवीन पुरवार, भरत मुनि, सज्जन सिंह, आशू तिवारी, अजय कुमार, विजय प्रधान आदि मौजूद रहे। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह कुठौंद में मलिन बस्ती और पंचशील बोध बिहार के सामने खुले शराब ठेकों के विरोध में भी इलाकाई लोगों ने हो हल्ला किया। इसके अलावा एसडीएम को ज्ञापन देकर ठेका हटाए जाने की मांग की गई। बता दें कि बुधवार को जालौन के औरेखी में महिलाओं ने ठेके का विरोध करते हुए उस पर ताला जड़ दिया था। इसके अलावा चुर्खी रोड पर खुले ठेके का भी विरोध किया गया था। डीएम संदीप कौर का कहना है कि कहीं पर मानकों के विपरीत ठेके नहीं खुलने दिए जाएंगे।  

ठेके की जानकारी न देने पर एडीएम पर जुर्माना
उरई। जन सूचना के माध्यम से मांगी गई सूचना न देने पर तत्कालीन एडीएम पर सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोंच के रहने वाले हाफिज मुहम्मद खालिद ने बताया कि 2009 में मदरसे के बगल में खुले शराब ठेकों को लेकर जिला जन सूचना अधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत 10 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। काफी समय बीतने के बाद भी तत्कालीन एडीएम ने कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इस पर सूचना आयुक्त रामहरि विजय त्रिपाठी ने  तत्कालीन एडीएम पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। एडीएम राकेश सिंह का कहना है कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें