फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में मिला 10 किलो वजन का कछुआ

विज्ञापन
छुआ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। उरई रोड स्थित मदर प्राइड एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल में उस समय बच्चों और स्कूल स्टाफ में कौतूहल मच गया। जब उन्होंने एक अति दुर्लभ प्रजाति का कछुआ स्कूल बाउंड्री के पास रेंगते हुए देखा। पीठ पर पिरामिड की तरह उभरे हुए स्टार्स दिखाई दे रहे थे। स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि इस अति दुर्लभ स्टार प्रजाति के कछुआ की उम्र लगभग 80 से 90 वर्ष व वजन 10 किलोग्राम है। अधिकारियों ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया है और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद सुरक्षित तरीके से जलाशय में छुड़वा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें