उरई। निपुण भारत मिशन के तहत स्कूल प्रबंध समितियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर जिले भर की 1518 विद्यालय प्रबंध समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए उन्हें ब्लॉकवार प्रशिक्षण देने की योजना है। इसी महीने इस प्रशिक्षण को शुरू किया जाएगा।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता श्यामजी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति मेंं 15 सदस्य होते है। हर समिति से अध्यक्ष व सचिव (प्रधानाध्यापक) दो सदस्यों को ब्लॉक स्तर पर बुलाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित सदस्य विद्यालय जाकर शेष सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। यह समिति स्कूलों में बच्चों का पंजीकरण बढ़ाने के साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षण की व्यवस्था करेंगी। (संवाद)