फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: उत्पीड़न के विरोध में विहिप करेगा आंदोलन

Sun, 19 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार को लेकर सद्गुरु धाम पचोखरा में शनिवार को चर्चा की गई। इसमें थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने को लेकर प्रशासन की निंदा की गई। बैठक में तय किया गया कि सोमवार से आंदोलन की घोषणा की।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर सद्गुरु धाम पचोखरा में बैठक से पहले शिवार्चन और रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ एक विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष महंत गुरु प्रसाद ने कहा कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। सोमवार से एक व्यापक जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिससे भविष्य में समाज हित में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न और अपमान बंद हो।
बैठक में विनोद पाठक, नीलेश दीक्षित, साकेत शांडिल्य, बलवीर सिंह जादौन, आकाश उदैनिया कोंच, शिशिर ठाकुर, मोनू पंडित, अमन मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, वैभव समधिया, विशाल रजक, चंदू अमीटा, संजीव राठौर, उमाशंकर महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें