फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिले स्कूल

Tue, 05 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अतरछला में विद्यालय में लटका ताला, बाहर खड़े बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हदरूख स्थित प्राथमिक विद्यालय को छोड़कर सभी स्कूल बंद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


स्कूलों में अनुपस्थित मिले अध्यापकों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई के लिए डीएम को आख्या भेजी है। उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम ने क्षेत्रीय ग्राम कुदरा करौंदी, मोहनपुर कुदारी, शेखपुर बुजुर्ग, अतरछला तथा हदरुख स्थित परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण मंगलवार

को किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी साढ़े 7 बजे कुदरा करौंदी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां विद्यालय में ताला लटका था। इसके बाद वह मोहनपुर कुदारी स्थित कन्या प्राथमिक पाठशाला व प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। ये दोनों स्कूल भी बंद मिले। तदुपरांत वह शेखपुर
विज्ञापन


बुजर्ग स्थित कन्या प्राथमिक, प्राथमिक व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां भी तीनों विद्यालयों में ताले लटके थे। वहीं, अतरछला में निरीक्षण के दौरान बच्चे अध्यापक के इंतजार में बंद विद्यालय के बाहर बैठे मिले। हदरूख में विद्यालय तो खुला

मिला लेकिन दो अध्यापक गैरहाजिर पाए गए। इसके अलावा विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी बेहद कम मिली। सर्व शिक्षा अभियान की दयनीय स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने इसमें सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी को भेजी आख्या में कहा कि इस क्षेत्र के अध्यापक

अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार इसकी सूचना इनके विभाग को भी प्रेषित की जा चुकी है। लेकिन अभी तक इनकी कार्यशौली में कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें