फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने शौचालय निर्माण की उठाई मांग

Wed, 31 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
रैली के बाद धंजा प्रधान को ज्ञापन देते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा के स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकाली और ग्राम प्रधान को ज्ञापन देकर शौचालय निर्माण की मांग की। बच्चों ने ग्राम प्रधान जगत सिंह कुशवाहा को ज्ञापन के माध्यम से चेतावानी देते हुए कहा कि यदि एक माह के अंदर उन गरीबों के घरों में सुलभ शौचालय नहीं बनवाए गए तो सभी बच्चे विद्यालय आना बंद कर देंगे और भूख हड़ताल करेंगे।  
विज्ञापन


नदीगांव ब्लॉक के ग्राम धंजा में भी दर्जनों घरों में शौचालय नहीं है। ऐसी स्थिति में ग्राम में दर्जनों स्कूली बच्चों द्वारा बुधवार को गांव में स्वच्छता रैली निकली और लोगों से अनुरोध किया कि अपने अपने घर में सुलभ शौचालय निश्चित बनवा लें। ताकि बच्चों को खुले में शौच जाने पर शर्मिंदा न होना पड़े।

बच्चों ने ग्राम प्रधान को ज्ञापन देकर शौचालय बनवाने की मांग की। स्कूल के प्रधानाचार्य रामशंकर छानी ने बच्चों द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की। रैली में देवेंद्र, रामेंद्र, ऋषि, जितेंद्र, ऋचा आदि मौजूद रहे। रैली का संचालन प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें