फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी स्कूली बस, दो दर्जन बच्चे घायल

विज्ञापन
घायल बच्चे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। उरई से जालौन जा रही स्कूली बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार 40 बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने आनन फानन में बस में फंसे बच्चों को निकालना शुरू किया। हादसे में 17 बच्चे व चालक, क्लीनर भी घायल हुए हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया है। सूचना पाकर डीएम डॉ मन्नान अख्तर और एसपी डॉ सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे और बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

उरई स्थित जयपुरिया स्कूल की बस शनिवार शाम करीब तीन बजे छुट्टी होने पर बच्चों को छोड़ने जालौन जा रही थी। सभी बच्चे कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं के थे। उरई जालौन रोड पर सात मील के पास ग्राम मांडरी के समीप बच्चों को छोड़ने के लिए बस जैसे ही बंबे से मुड़ने लगी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जालौन की ओर आ रही बस का मुंह वापस उरई की ओर हो गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
बस के पलटते ही बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख चाय पान की गुमटी पर बैठे लोग व राहगीर बस से बच्चों को निकालने के लिए पहुंच गए और राहगीरों ने हादसे की सूचना तत्काल डीएम व एसपी को दी। लोगों ने बस के शीशे तोड़कर रोते बिलखते लहूलुहान बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पाते ही अधिकारी भी हरकत में आ गए। मौके पर एंबुलेंस के साथ ही यूपी 100 की गाड़ियां भी पहुंचाना शुरू हो गईं। कुछ ही देर में डीएम और एसपी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सभी बच्चों को एंबुलेंस और यूपी 100 की गाड़ियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां तत्काल घायल बच्चों का इलाज शुरू हो गया। डीएम व एसपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे और वहां परेशान अभिभावकों को पूरे इलाज का भरोसा दिलाया। उधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। डीएम का कहना है कि सभी बच्चों का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा। एसपी के मुताबिक कुछ बच्चे जिन्हें मामूली चोटें लगी है, उन्हें परिजनों के साथ घर भेजा जा रहा है। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
ये बच्चे व स्टाफ हुआ घायल
अंतरा (14) पुत्री नीतेश अग्रवाल पुरानी नझाई, निकिता (11) पुत्री कमल पुरानी नझाई, अनय (9) पुत्र कमल पुरानी नझाई, वंशिका (12) पुत्री प्रेमनारायण एसडीएम कोर्ट नया खंडेराव, मृदुल (10) पुत्र प्रेमनारायण एसडीएम कोर्ट नया खंडेराव, पूनम (11) पुत्री विवेक दलालनपुरा, नवनीत (11) पुत्र अजीत चुर्खीबाल, प्रियांशु (10) पुत्र तिलक सिंह बालमभट्ट, ओम ठाकुर (11) पुत्र मनोज बालमभट्ट, श्रेष्ठ (11) पुत्र शिवजी भवानीराम, शाश्वत अग्रवाल (12) पुत्र पंकज पुरानीहाट, राघव (13) पुत्र मुकेश पुरानी नझाई, यशराज (7) पुत्र अजीत चुर्खीबाल, कार्तिकेय (11) पुत्र राजीवच खंडेराव, वैष्णवी (10) पुत्री दीपक खंडेराव, कृति (11) पुत्री पवन भवानीराम, तौहीद पुत्र एजाज नारोभास्कर के अलावा ड्राइवर कल्लू (40) पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम मांडरी व कंडक्टर मुन्ना (38) पुत्र मुन्नीलाल निवासी मोहल्ला चुर्खीबाल घायल हुए। जिनमें वंशिका व यशराज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झांसी के लिए रेफर किया।

घायल बच्चे- फोटो : ORAI

घायल बच्चे- फोटो : ORAI

घायल बच्चे- फोटो : ORAI

पलटी पड़ी घटनास्थल पर स्कूली बस- फोटो : ORAI

घायल बस चालक लल्लूराम व कंडक्टर मुन्ना- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें