फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मिड- डे मील में बच्चों को भोजन कैसा मिल रहा है और उनके भोजन में क्या सुधार हो, इसके लिए शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जिले भर से 30 रसोइया भाग लेंगे। अच्छा भोजन बनाने वाले को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।प्रतियोगिता डकोर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूसा में 9 मई को सुबह 10 बजे से होगी। प्रतियोगिता अलग-अलग विद्यालय की होगी और कम से कम तीन साल का अनुभव होगा। इसमें अतिथि कोई जनप्रतिनिधि या जिलाधिकारी होंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मिड-डे मील योजना अजातशत्रु राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता का मैन्यू आन द स्पाट लाटरी के माध्यम से होगा। स्थानीय स्तर पर ग्रहण किए जाने वाले भोजन को शामिल किया जाएगा। जिनकी स्थानीय स्तर पर सुगमता हो जो दाल, अनाज, दलहन, मौसमी फलों से बनने वाले हों। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भोजन को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए शॉकभाजी को उपयुक्त उपयोग और पकाने की विधि की समझ का आकंलन करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में एनजीओ में कार्यरत रसोइया और पूर्व में किसी प्रतियोगिता में शामिल रही रसोइयों को शामिल नहीं किया जाएगा। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है।
---------------------
निर्णायक मंडल होंगे
जिला अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना विश्वास, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक कुमार, आर्य कन्या इंटर कालेज की गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता अलका सक्सेना, होटल के कुक शेफ आदिल शेरयार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य, बीएसए, डीआईओएस के अलावा कक्षा पांच से कक्षा आठ तक पढ़ने वाले विभिन्न स्कूलों के दस बच्चे रहेंगे। जो स्वाद और गुणवत्ता के आधार पर अंक देंगे।
विज्ञापन

----------------
प्रतियोगिता कुल 55 अंकों की होगी
प्रतियोगिता 55 अंकों की होगी। इसमें 10 अंक भोजन के स्वाद पर, 10 अंक पौष्टिक तत्व पर, 10 अंक भोजन बनाने के तरीके पर, 10 अंक स्वच्छता पर, 10 अंक सुरक्षा नियमों का पालन करने पर और 5 अंक सभ्य व्यवहार के लिए दिए जाएंगे। इन 55 अंकों में सबसे ज्यादा अंक प्रतियोगिता करने वाली रसोइयां पुरस्कार की हकदार होगी।
------------------
यह मिलेगा पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम आने पर साढ़े तीन हजार रुपये, दूसरे स्थान पर ढाई हजार रुपये और तीसरे स्थान वाली रसोइया को डेढ़ हजार रुपये मिलेंगे। जबकि शामिल होने वाले प्रत्येक रसोइया को भी पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। इसमें ढाई सौ रुपये उसके आवागमन का किराया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें