फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जनचौपाल अभियान से 90 ग्राम पंचायतों में पहुंचीं योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के निर्देशन में मंडल के सभी विकास खंडों में जानचौपाल अभियान चलाकर अब तक वंचित पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने की पहल की गई है। इस अभियान के तहत जनपद के सभी नौ विकास खंडों की 90 ग्राम पंचायतों को अप्रैल माह में कवर किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजेश पांडेय द्वारा इस कार्यक्रम की लगातार मॉनिटरिंग की गई, जिससे अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सका। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जीरो पावर्टी श्रेणी के लाभार्थियों पर फोकस करते हुए उन्हें शासन द्वारा चिन्हित 16 प्रमुख योजनाओं से जोड़ा गया। इससे समाज के सबसे वंचित वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण को मजबूती मिल रही है। इसके अलावा अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को भी इस अभियान के तहत लाभान्वित किया गया।

डकोर ब्लॉक में 10 ग्राम पंचायतें हुईं आच्छादित

पिछले माह विकास खंड डकोर की 10 ग्राम पंचायतों में इस अभियान का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी बीडीओ रामेंद्र तथा तत्कालीन एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडवाल ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया। अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लाभार्थियों को तत्काल चिन्हित कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें