फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में पालिका के सफाई कर्मचारी का शव घर के कमरे में साफी से लटका मिला। परिजनों ने जब युवक को फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। उधर, माधौगढ़ में मटर की फली तोड़कर घर पहुंची किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे के अंदर हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी विक्की (22) पुत्र राजेश कुमार नगर पालिका में सफाई कर्मी था। शुक्रवार की रात घर के कमरे में विक्की फंदे पर झूल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संवाद न्यूज एजेंसी माधौगढ़ के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कुरौती निवासी महेश दोहरे की पुत्री हर्षका उर्फ खुशबू (17) अपनी मां रेखा और बहन पूजा के साथ मटर की फली तोड़ने गई थी। दोपहर खाना खाने के लिए खुशबू घर पहुंची। इसके बाद उसने खुशबू ने कमरा के अंदर हुक में दुपटटा बांधकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर से खेत पर वापस नहीं पहुंची तो मां रेखा पति महेश के साथ घर पहुंची। खुशबू को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि पिता की रजामंदी पर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी दयाराम (55) ने शनिवार को घर में फंदा लगा लिया। परिजनों को जानकारी हो गई तो तुरंत उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें