फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा व जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथर्मिकता में : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला सुरक्षा व जन समस्याओं के निस्तारण के साथ शासन की योजनाओं को जिले के प्रत्येक गरीब तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। यह बात जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, जो भी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करे रहे है। वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन समस्याओं को लेकर वह लगातार अधिकारियों व आम लोगों से फीडबैक लेती रहेंगी। बताया कि जिले के कई चौराहों का विशेष सुंदरीकरण किया जाएगा, जिले में बिजली व पानी को लेकर काफी शिकायतें आ रही है, जिससे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें