उरई। नवरात्र व दशहरा त्योहारों पर कृत्रिम ढंग से नए आलू को रंगने की शिकायत पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच कर अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने उरई के नवीन मंडी स्थल से असलम राईन के प्रतिष्ठान से आलू का नमूना, उरई राजमार्ग पर स्थित श्याम इंटरप्राइजेज से घी व बेसन का नमूना लिया। जवाहरगंज के मृदुल कुमार के प्रतिष्ठान से बेसन, मेडिकल कॉलेज बाईपास से जीवेंद्र सिंह दूधिया से दूध का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद, अनिल शंखवार रहे। (संवाद)