कोंच। बासी समोसा बेचने की शिकायत पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम होटल पर पहुंच गई। टीम ने होटल से समोसा, रायता का नमूना लिया है।
रविवार को कुंवरपुरा गांव निवासी कृष्णा पटेल कस्बे के पंचानन चौराहे पर स्थित कुशवाहा होटल से समोसा, रायता व सब्जी तथा जलेबी घर ले गया। परिजनों ने उन समोसा, रायता, सब्जी व जलेबी को खाया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा। ग्राहक ने एसडीएम ज्योति सिंह से लिखित शिकायत की। इस पर एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोंच सुनील कुमार ने कस्बे में अभियान चलाकर कुशवाहा होटल से समोसा व रायता का नमूना लिया।
नदीगांव रोड अयांशी कैफे पर एक्सपायर सामान मिलने पर उसे नष्ट कराया और नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने बालाजी कोल्डड्रिंक एजेंसी का निरीक्षण और साफ-सफाई पर नोटिस जारी किया।