कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने समस्याएं सुनी। डीएम संदीप कौर और एसपी बबलू कुमार ने आते ही अधीनस्थों की क्लास लगा दी और कहा कि जैसे ही कोई समस्या आए, निस्तारण के लिए टीमें तुरंत रवाना की जाएं।
शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली में एसडीएम डॉ. एबी सिंह की अध्यक्षता और सीओ अवधेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में हुआ। एक बजे तक छह शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समेत सभी दरोगा और सिपाही मौजूद रहे। लगभग डेढ बजे डीएम संदीप कौर और एसपी बबलू कुमार दिवस में पहुंचे। डीएम ने सभी लेखपालों को एक-एक कर तलब किया और उनसे संबंधित ग्रामों में नाली, चकरोड, तालाबों पर अतिक्रमण आदि की स्थिति के बारे में पूछा।
डीएम संदीप कौर ने कहा कि तहसील दिवस में जो भूमि संबंधी मामले आते हैं। उनको समाधान दिवस के माध्यम से निपटाया जाए। शिकायतों को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा हीलाहवाली कतई नहीं बर्दाश्त की जाएगी।