फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सेल के विरोध में जाम

Fri, 25 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथ पर लगी सेल में उमड़ने वाली भीड़ से नाराज होकर व्यापारियों ने शुक्रवार को राजमार्ग पर जाम लगा दिया। व्यापारी फुटपाथ से सेल हटवाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर पहुंचे शहर कोतवाल ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बीते कुछ दिनों से माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क में एक व्यापारी गरम कपड़ों की सेल लगाए है। यहां पर सस्ते कपड़े उपलब्ध
विज्ञापन


होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों की भीड़ कपड़े खरीदने के लिए उमड़ रही है। सेल की वजह से आसपास के कपड़ा व्यापारियों की दुकानदारी ठप हो गई है। इससे परेशान व्यापारियों ने माहिल तालाब के सामने ही जाम लगा दिया और पार्क से सेल हटवाने की मांग करने लगे। थोड़ी देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना

पाकर शहर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्क से सेल हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में यूनिस मार्केट के नीरज निरंजन, लला पटेल समेत दर्जनों व्यापारी शामिल
विज्ञापन


रहे। गौरतलब है कि शहर में अतिक्रमण इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि मुख्य बाजार से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर है। शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर इलाहाबाद बैंक तिराहे तक मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। हालांकि इस अतिक्रमण को लेकर अभी तक व्यापारियों द्वारा कोई नाराजगी नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें