फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो स्कूलों के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बुधवार को डकोर ब्लॉक के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। दो स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया। शिथिल पर्यवेक्षण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी डकोर को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह बीएसए सबसे पहले डकोर ब्लॉक के बनफरा स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। 19 नामांकन के सापेक्ष मात्र चार बच्चे ही मौजूद मिले। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति, बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस लॉक न करने, शिक्षक डायरी न बनाने, मिड डे मील न बनाने, कक्षानुसार शिक्षण कार्ययोजना तैयार न करने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता खराब होने पर दोनों विद्यालयों के पूरे स्टाफ का सुधार होने तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा खुर्द पहुंचे। वहां भी नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीएसए ने कहा कि डकोर ब्लॉक के विद्यालयों की खराब स्थिति खंड शिक्षा अधिकारी के शिथिल पर्यवेक्षण को दर्शाता है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी डकोर प्रीति से स्पष्टीकरण मांगा है कि शिथिल पर्यवेक्षण पर क्यों न विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें