कोंच। पिछले दिनो झांसी के समथर निवासी भाजपा सभासद पर कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई फायरिंग का मामला पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। जिसके चलते पुलिस ने एफआईआर खत्म (स्पंज) कर दी है। इतना ही नहीं, फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के मामले में पुलिस अब सभासद पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि 16 मार्च की रात समथर नगर पालिका के भाजपा सभासद गौरव गुबरेले ने कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सनेता की पुलिया के पास जानलेवा हमाला होने की शिकायत की थी। सभासद ने समथर के ही कारोबारी नितिन बसेडिया पुत्र सुरजीत निवासी समथर सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था।
आनन फानन में दर्ज की गई एफआईआर पर सवाल उठे तो पुलिस ने फिर से जांच पड़ताल शुरू कर की। जिसमें पाया गया कि सभासद ने गलत एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने उसे समाप्त कर दिया है। सीओ आरपी सिंह का कहना है कि सभासद के खिलाफ 182 की कार्रवाई की जाएगी।