फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे रेल यातायात बाधित

Sun, 03 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस का इंजन सुबह तकरीबन तीन बजे आटा-उरई स्टेशन के बीच में फेल हो गया। इस पर ट्रेन कानपुर-झांसी रूट पर ढाई घंटे खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद ट्रेन उरई स्टेशन पर भी ढाई घंटे खड़ी रही। कुल मिलाकर साबरमती उरई स्टेशन से पांच घंटे देरी से झांसी की ओर रवाना हो
विज्ञापन


सकी।  गौरतलब है कि रविवार को सुबह तकरीबन तीन बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। इसी बीच आटा से उरई स्टेशन के बीच अचानक एक जानवर इंजन से आकर भिड़ गया जिससे इंजन की हौज पाइप फट गई। इससे कंप्रेशर बाक्स भी फट गया और इंजन वहीं रुक गया। करीब ढाई घंटे तक साबरमती एक्सप्रेस वहीं खड़ी रही। इस दौरान

यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कालपी से आए इंजन ने साबरमती एक्सप्रेस को खींचकर उरई स्टेशन तक पहुंचाया जहां मालगाड़ी का इंजन लगाकर इसे झांसी की ओर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन उरई स्टेशन पर भी ढाई घंटे खड़ी रही। इस तरह करीब पांच घंटे बाद सुबह 8 बजे झांसी की ओर रवाना हो सकी। इस बीच कानपुर की ओर
विज्ञापन


जाने वाली गाड़ी लोकमान्य तिलक उरई स्टेशन पर कुल 20 मिनट खड़ी रही। इस बाबत उप स्टेशन प्रबंधक आर.के दुबे ने बताया कि ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी लगते ही झांसी और कानपुर के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया। ट्रेन के इंजन ठीक नहीं हो पाने से गाड़ी को मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें