फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता : वोट जरूर डालेंगे, बस यही ठानेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन/कोंच/रामपुरा। वोट जरूर डालेंगे, बस यही ठानेंगे। देश में लाना है कुशल शासन, तो मतदान दिवस पर छोड़ना होगा घर का आसन।
विज्ञापन

इसी तरह के तमाम स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जिला निर्वाचन विभाग व कलक्ट्रेट समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने मतदान को लेकर शपथ दिलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान एडीएम संजय कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कोषागार कार्यालय में मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मतदान दिवस पर शपथ दिलाई। सहायक कोषाधिकारी राजवीर सिंह, विजय कुमार, सुधीर, समीउल्ला खान, दुर्गाप्रसाद, गुलाब सिंह, महेंद्र, जितेंद्र निरंजन, रमेश चंद्र व ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन

कोंच में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाई। निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह, सागर चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा, सुरही चौकी इंचार्ज संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में बुधवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में वोट के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

डायरेक्टर आशुतोष हूंका, मनोज कुमार, कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर, प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। रामपुरा में आईटीआई में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। आईटीआई फोरमैन सुरेश वर्मा व अनुदेशक घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें