फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फैक्टरी बंद होने की सुगबुगाहट तेज, ठेके के कर्मचारी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड की स्थानीय फैक्टरी के बंद होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे में फैक्टरी में कार्यरत नियमित और ठेके के कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। जिस तरह से कर्मचारियों से प्रबंधन सेटलमेंट कर रहा है, उससे कयास लगाया जा रहा है कि फैक्टरी में उत्पादन कभी भी बंद किया जा सकता है। इस मामले में प्रबंधन की तरह ही कर्मचारी यूनियन भी कुछ नहीं बोल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान यूनीलीवर की फैक्टरी में 218 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। 500 कर्मचारी ठेके पर तैनात हैं। फैक्टरी के बंद होने की चर्चा के बीच सभी कर्मचारी चिंतित हैं। कई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सेटलमेंट करने के लिए कहा जा रहा है। जो दो-तीन साल में 60 साल के होने वाले हैं उन्हें बकाया वेतन एकमुश्त देने के साथ, 60 साल की उम्र तक मूल वेतन देने की बात कही जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों से उनकी बैंक और पारिवारिक डिटेल ली जा रही है। वहीं, ठेके पर तैनात कर्मचारियों के बारे में मौन साधा जा रहा है।



हिंदुस्तान यूनीलीवर की फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में तैनात मनोज विश्वारी का कहना है कि कंपनी की ओर से उनका भी सेटलमेंट किया गया है। भविष्य को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे कई नियमित और ठेके के कर्मचारी हैं, जिनके साथ ऐसा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन के बीच सांठगांठ है। इस वजह से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हरिओम निरंजन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। कंपनी के एचआर प्रमुख फैक्टरी के बंद होने की चर्चा को अफवाह बता रहे हैं।
विज्ञापन



हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड की फैक्टरी के बंद होने की मौखिक जानकारी है, लेकिन किसी ने अभी तक लिखित रूप से नहीं बताया है। अगर कोई जानकारी मिलती है तो साझा की जाएगी।
विज्ञापन


- प्रभात यादव, उपायुक्त उद्योग विभाग

फोटो - 27 फैक्टरी एरिया स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर फैक्टरी । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें