फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ड्रोन उड़ान में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले रुद्राक्ष सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-17-रुद्राक्ष निरजंन को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कोंच। ड्रोन उड़ान में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले रुद्राक्ष निरंजन को गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में भी उनका नाम दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम बदऊंआ निवासी 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र रुद्राक्ष निरंजन ने ड्रोन उड़ान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में अपना नाम दर्ज कराया है। गुरुवार को नगर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में इलाकाई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने रुद्राक्ष को सम्मानित किया। लोगों ने उसे फूल मालाओं से लाद दिया और उसके साथ सेल्फी की खिंचवाई।
विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि आज वह गर्व के साथ एक ऐसे युवा का सम्मान कर रहे हैं, जिसने अपने परिश्रम और नवाचार से भारत का नाम ऊंचा किया है। रुद्राक्ष जैसी प्रतिभाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा, रुद्राक्ष की यह उपलब्धि इस बात का जीवंत उदाहरण है कि मेहनत, समर्पण और नवाचार किसी व्यक्ति को सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचा सकता है। इस दौरान सुरेश निरंजन भैयाजी, कढोरेलाल यादव, शिवप्रसाद निरंजन, विजय सिंह निरंजन, बलराम लंबरदार, लाल प्रताप सिंह, शादाब, डॉ. टीआर निरंजन, रामप्रताप पटेल आदि रहे।
विज्ञापन


बता दें कि कानपुर नगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. आरके निरंजन के बेटे रुद्राक्ष पद्मपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर के कक्षा 12 के छात्र हैं। उसने स्वनिर्मित ड्रोन को 7.266 किलोमीटर की दूरी तक उड़ाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ रुद्राक्ष ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जालौन जनपद, बुंदेलखंड और देश का नाम रोशन किया है। कई संस्थाओं और प्रशासन ने उसे सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है।










45 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ हाई-स्पीड ड्रोन



रुद्राक्ष ने बताया कि उसने यह ड्रोन लगभग 45 दिनों की मेहनत से तैयार किया। इस ड्रोन की
अधिकतम गति 105 किलोमीटर प्रति घंटा है।कुल उड़ान अवधि 18.6 मिनट,वजन: 2.9 किलोग्राम, चौड़ाई: 2.45 मीटर तथा ऊंचाई: 1.05 मीटर है। यह ड्रोन औसतन 1.6 किलोमीटर प्रति मिनट की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें कैमरा और एडवांस्ड सेंसर लगाए गए हैं, जो निगरानी, दुर्गम इलाकों की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हैं। रुद्राक्ष ने बताया, यह ड्रोन रिमोट कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से 2 किलोमीटर तक की दूरी पर संचालित किया जा सकता है। अब वह ड्रोन टेक्नोलॉजी और एरियल इनोवेशन के क्षेत्र में आगे शोध करने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें