फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला अस्पताल में फिर से शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। देश के कुछ प्रदेशों में कोरोना के नए वैरिएंट के केस सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी करना शुरू कर दी है। मॉक डि्रल को जारी रखा जाएगा। साथ ही लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि घर पर जाएं कुभी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गोवा, केरल में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी दिन चर्या में कुछ आदत शामिल करनी होगी। इसमें मास्क लगाकर घर से निकलना चाहिए। इससे सर्दी से भी काफी बचाव होगा। साथ ही कुछ भी खाने से पहले अच्छे से हाथ धोने चाहिए। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है बाहरी प्रदेशों में कोरोना के मामले आने के चलते आरटीपीसीआर जांच को फिर से शुरू किया जाएगा। माकडि्रल पहले भी दो बार हो चुकी है, इसे आगे भी किया जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कहना है आरटीपीसीआर जांच के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें