फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अतुल कुलश्रेष्ठ के सोशल मीडिया एकाउंट में मित्रों से हुई चैटिंग जांचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संसद में सेंधमारी करने वाले लोगों से उरई के रहने वाले अतुल कुलश्रेष्ठ की चैटिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस अब अतुल के सभी सोशल मीडिया एकाउंट में मित्रों के साथ हुई चैटिंग की पड़ताल कर रही है। देखा जा रहा है कि किसी मित्र से उसने उस घटना का जिक्र किया है। यदि ऐसा पाया जाता है तो फिर पुलिस की रडार में अतुल का वह मित्र भी आ सकता है। फिलहाल अतुल दिल्ली पुलिस की निगरानी में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

13 दिसंबर को संसद में सेंधमारी की घटना सामने आई थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया था। उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही थी। सेंधमारी करने वाले लोगों के साथ उरई के एक व्यक्ति का संपर्क होने की बात पता चलने पर मंगलवार की देर शाम दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने डेरा जमा लिया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में रहने वाले अतुल कुलश्रेष्ठ उर्फ बच्चा को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम उठा लिया। टीम उसे अपने साथ ले गई। परिजनों को उन्होंने पूछताछ के लिए ले जाए जाने की बात कही। अतुल वामपंथी विचारधारा से है और स्कूली जीवन से ही वह इस विचारधारा के साथ सक्रिय रहा है।
विज्ञापन

अतुल सोशल मीडिया एकाउंट पर सेंधमारी करने वाले लोगों के संपर्क में पाया गया था। उसकी चैटिंग मिलने पर कार्रवाई की गई। सूत्रों की माने तो अब पुलिस उसके सोशल मीडिया एकाउंट को खंगाल रही है। इसमें वह उन मित्रों को खोज रही है, जिससे अतुल ने संसद की उस घटना का जिक्र किया है। यदि ऐसा कोई पाया जाता है तो पुलिस उन मित्रों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अतुल कुलश्रेष्ठ को दिल्ली पुलिस ले गई है। उनके स्तर पर ही कार्रवाई हो रही है। हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें