फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध रूप से मौरंग ले जा रहे 17 वाहनों पर 8.59 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने 17 वाहनों पर ओवर लोडिंग और अवैध ढंग से मौरंग ले जाने पर कार्रवाई की है। उनसे जुर्माने के रूप में 8.59 लाख रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। शनिवार को डीएम के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने कई जगहों पर चेकिंग की। खान अधिकारी राजेश कुमार व खान निरीक्षक आनंद कुमार ने उन स्थानों पर अवैध परिवहन करते 17 वाहनों को रोका।
इनमें ट्रक व अन्य लोडर वाहन शामिल थे। अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने और ओवर लोडिंग पर उन पर साढ़े आठ लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। खान अधिकारी ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें