मुहम्मदाबाद। टिमरो गांव के किसानों ने ड्रोन से नैनो यूरिया का स्प्रे से छिड़काव के बारे में जाना।
उन्होंने इस तकनीक से झट से हो जाने वाले कार्य को समझा और उत्साहित भी हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा ने सरकारी योजनाओं के बारे में भी टिमरो और कुकर गांव के किसानों व ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित किया गया।
शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में वैन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। यह यात्रा इसी तरह ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी और वहां के लोगों को जानकारी देगी। इसी के तहत दोनों गांवों में टिमरो में 10 को आवास की चाबी, तीन को उज्ज्वला प्रमाणपत्र, दो को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।
आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी।
इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना एवं नैनो उर्वरक की जानकारी दी।
सीडीओ भीमजी उपाध्याय, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, पीडी शिवकांत द्विवेदी, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बृजभूषण सिंह, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बीडीओ बृज किशोर कुशवाहा, डॉ. इदरीश मोहम्मद, बलबीर सिंह सेंगर, राणा रणजीत सिंह, प्रधान पुष्पा देवी व दीपक गौर मौजूद रहे।