फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने मां-बेटे को मिलाया

Wed, 08 Nov 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस ने मां और बेटे को मिलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। प्लेटफार्म एक पर बैठे किशोर को रोते देखकर आरपीएफ के जवान आरपीएफ थाना लेकर गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह कालपी का रहने वाला है। कुछ लोग उसे झांसी ले गए थे। वहां पर एक परिचित के मिलने पर वे लोग छोड़ कर चले गए। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे प्लेटफार्म एक पर एएसआई ओमवीर सिंह व कांस्टेबल डीएस यादव निरीक्षण कर रहे थे कि तभी एक किशोर रोता दिखाई दिया। इस पर उन्होंनेे उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनंत त्रिपाठी निवासी गणेशगंज कालपी बताया। उसने बताया कि उसे कुछ लोग लोकमान्य तिलक ट्रेन से कहीं  लेकर जा रहे थे। तभी झांसी स्टेशन पर एक परिचित मिल गए। तभी वे लोग उसे छोड़कर भाग गए। परिचित ने उसे उरई का टिकट देकर उद्योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा दिया। वह उरई उतर तो गया लेकिन कालपी जाने की रास्ता मालूम न होने पर स्टेशन पर ही बैठ गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर थाने बुला लिया और पुत्र को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें