फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता की छुट्टी, अभिषेक को मिला उरई थाने का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता और महिला कांस्टेबलों के बीच ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को आखिर आरपीएफ इंस्पेक्टर की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, झांसी मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त के रीडर इंस्पेक्टर अभिषेक यादव को उरई आरपीएफ थाने का प्रभार सौंपा गया है।
बीते 24 जून को उरई में तैनात तत्कालीन आरपीएफ इंस्पेक्टर गुप्ता का विवाद ड्यूटी लगाने में भेदभाव करने को लेकर दो महिला कांस्टेबल रेखा आंबेडकर और प्रतिभा से हो गया था।
इस पर रेल प्रशासन ने इंस्पेक्टर, एक दरोगा और दोनों महिला सिपाहियों को उरई स्टेशन से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर अटैच किया था। एमके गुप्ता झांसी मेें अटैच किया गया।
विज्ञापन

इनके स्थान पर पांच अगस्त को इंस्पेक्टर आनंद कुमार को चार्ज सौंपा गया था। तबसे वह प्रभार देख रहे थे। इस बीच आरपीएफ के आईजी ने आरपीएफ कमांडेंट के रीडर अभिषेक कुमार यादव को उरई में बतौर इंस्पेक्टर तैनात करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

नए इंस्पेक्टर एक दो दिन में चार्ज ग्रहण करेंगे। वहीं, आनंद कुमार को मंडल से हटा कर प्रयागराज मंडल के शिकोहाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें