फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आरपीएफ ने सिग्नल केबल चोरी कर रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। रेलवे के सिग्नल केबल चोरी करने के आरोप में आरपीएफ पुलिस ने एक युवक को केबल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी महेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोंच में चार दिनों से लगातार रेलवे की सिग्नल केबल चोरी होने की सूचना मिल रही थी। सोमवार रात आरपीएफ मोंठ की टीम जांच के लिए कोंच पहुंची। रेलवे स्टेशन के पास पुलिस को देखकर आरोपी झाड़ियों में छिप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे झाड़ियों से बाहर निकाला और पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया सिग्नल केबल बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए अपने साथ मोंठ ले गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें