फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बरसात में आफत बनीं उबड़-खाबड़ सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। रामपुरा में निनावली गांव को जाने वाली उबड़-खाबड़ सड़क बरसात के मौसम में राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। रामपुरा आने के लिए नदिया पार के लगभग 12 से अधिक गांवों के लोगों को इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसी सड़क से मध्यप्रदेश के भिंड व ग्वालियर भी आवागमन किया जाता है। बदहाल सड़क पर अक्सर चार पहिया वाहन फंसते हैं और घंटों जाम लगता है। रामसुंदर, राहुल, रमाकांत, मनोज ने बताया कि सड़क पर न तो कभी मरम्मत की गई और न ही विभाग इसे लेकर संजीदा है।
इस सड़क पर मरम्मत न हो पाने की वजह से रामपुरा से लेकर पहूज नदी के पुल तक सड़क की हालत खराब है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील कुमार ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होना हैं। फिलहाल सड़क के गड्ढे भरने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें