फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरई से मोंठ तक शुरू हो गई रोडवेज शटल बस सेवा

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रोडवेज ने उरई से मोंठ के बीच शटल सेवा की शुरुआत कर दी है, जिससे अब लगभग पांच हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। इन यात्रियों को सुबह नॉन-स्टॉप बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे सीधे अपने नजदीकी स्टॉप तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

रविवार को शहर के बस स्टैंड से इस शटल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के तहत चार नई बसें चलाई गई हैं, जो उरई से एट, पिरौना, पूंछ होते हुए मोंठ तक जाएंगी। पहली बस सुबह सात बजे चलेगी, इसके बाद हर आधे घंटे में नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी।
यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होगी, जो रोजाना उरई से मोंठ के बीच नौकरी, दुकान, शोरूम, होटल या अन्य व्यवसायिक कार्यों के लिए सफर करते हैं। अब तक यात्रियों को हाईवे पर उतरकर अलग से किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था, लेकिन अब यह बसें स्टॉप तक जाएंगी, जिससे उन्हें यह अतिरिक्त परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज कमल किशोर आर्य ने बताया कि इन शटल बसों की शुरुआत रविवार से की गई है। इसका उद्देश्य डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण पाना और यात्रियों को वाजिब किराए में सुविधा देना है।
विज्ञापन

अब यात्रियों से गंतव्य के अनुसार ही किराया लिया जाएगा, जबकि पहले डग्गामार वाहन मोंठ तक की सवारी बैठाकर झांसी तक का किराया वसूलते थे।
पहले दिन करीब 120 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ लिया। अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें