फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में रोडवेज चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक अवनीश मिश्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुठौंद। रोडवेज चालक अचेतावस्था में कमरे में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक के भतीजे का कहना है कि कुछ दिन पहले निलंबित हो जाने पर वह तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन


थाना व कस्बा निवासी अवनीश मिश्रा (47) रोडवेज चालक थे। उनकी तैनाती उरई डिपो में थी। शुक्रवार की रात वह कमरे में अचेतावस्था में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चालक के भतीजे अभिषेक ने बताया कि वह उरई से दिल्ली बस चलाते थे। तीन फरवरी को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसी के चलते वह तनाव में थे। उनके कोई संतान नहीं है। परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें