फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरई से फतेहपुर के बीच चलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रोडवेज ने उरई-फतेहपुर के बीच हमीरपुर होकर बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इसकी समयसारिणी भी जारी कर दी गई है। इससे यात्रियों को राहत होगी, क्योंकि फतेहपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। यात्रियों को कानपुर होकर फतेहपुर जाना पड़ता है। इसमें समय अधिक लगता है। यह बस हमीरपुर, घाटमपुर, जहानाबाद, बिंदकी होते हुए फतेहपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज कमल किशोर आर्य ने बताया कि यह बस सेवा उरई से सुबह आठ बजे शुरू होगा। 8:25 बजे जोल्हूपुर मोड़ पहुंचेगी। वहां से 9:30 बजे हमीरपुर जाएगी। 15 मिनट रुकने के बाद 9:45 बजे जहानाबाद के लिए रवाना होगी। जहानाबाद 10:45 बजे पहुंचने के बाद यहां दस मिनट रुकेगी। यहां से 11:25 बजे बिंदकी पहुंचेगी। बिंदकी से चलकर 12 बजे फतेहपुर पहुंचेगी। एक तरफ से यह बस 188 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में यह बस दोपहर एक बजकर 20 मिनट से फतेहपुर से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें