फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह में बनकर तैयार होगा बस अड्डा

विज्ञापन
भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। कस्बे में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण से नगर व क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जल्द ही बस अड्डे पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के चुर्खी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के ऑनलाइन शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड जालौन के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बस अड्डा दस माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना की वजह से सभी को सजग रहने की जरूरत है, लेकिन इस काल में भी विकास के कार्यों पर सरकार का जोर है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रवासी मजदूरों को जिले स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जाएं, मनरेगा के साथ साथ जिले स्तर पर भी उद्योगों को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज बस स्टैंड का वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व भाजपा पदाधिकारियों ने काफी तैयारियां की थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नगर के लोगों से वादा किया कि यह रोडवेज बस स्टैंड कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और जल्द ही यहां से सभी जगह के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। बता दें, परिवहन निगम ने मार्च 2019 में नगर पालिका से चुर्खी रोड पर 5710 वर्ग मीटर भूमि 30 वर्षों के लिए लीज पर प्राप्त की थी, लेकिन उस समय बस स्टैंड का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

अब करीब 16 माह बाद बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि बस अड्डा बनने से सालों पुरानी जाम की समस्या भी खत्म होगी। पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि इस बस अड्डे को 10 माह में तैयार कर लिया जाएगा। निर्माण के बाद इस बस अड्डे के शुरू होने से स्थानीय यात्रियों की अलावा बाहर से आने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि बस अड्डे के भवन के साथ यात्री शेड व बस शेड बनाया जाएगा। साथ ही वाटर कूलर, टिकट बुकिंग काउंटर व दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। वहीं पंडित आचार्य राजेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सतेंद्र उर्फ संजू खत्री, परिहवन निगम झांसी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा, सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चैधरी, अभियंता डीएस चौहान, लेखाधिकारी करीमउल्लाह नोडल अधिकारी आरबीएल शर्मा आदि मौजूद रहे।

जालौन में बस स्टैंड निर्माण के लिए भूमि पूजन करते सांसद भानु प्रताप वर्मा विधायक गौरीशंकर वर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें