फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोडवेज बस स्टैंड का छज्जा युवक के ऊपर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार को भाई को छोड़ने गए युवक के ऊपर अचानक छज्जा गिर गया। हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड के पास रहने वाला समीर (30) गुरुवार को अपने भाई को छोड़ने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा था। भाई के बस में सवार होने के बाद समीर बस स्टैंड पर ही बैठकर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बस स्टैंड का छज्जा भरभराकर उसके ऊपर आ गिरा। छज्जा गिरने से उसके सिर और हाथ में चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।


हैंडओवर के बाद भी गिरा छज्जा
रोडवेज बस स्टैंड की नई बिल्डिंग को अक्तूबर 2024 में विभाग को हैंडओवर किया गया था। ऐसे में बस स्टैंड परिसर में छज्जा गिरने की घटना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
बस स्टैंड परिसर में एक जगह पुरानी बिल्डिंग है। वहां नया मसाला किया गया था, जो गिर गया था।
प्रदीप, बस स्टैंड प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें