फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरई से फतेहपुर के बीच शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Tue, 20 Feb 2024 02:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई के फतेहपुर के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल यह बस सेवा ट्रायल के तौर पर संचालित होगी। एक माह के ट्रायल के बाद अगर परिवहन विभाग को मानक के अनुसार आमदनी मिलती है तो फिर इस बस सेवा का नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उरई से घाटमपुर, बिंदकी, फतेहपुर के लिए सीधी बस सेवा न होेने से यात्रियों को दिक्कत होती है। यात्री इस बस सेवा के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। कुछ यात्रियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेकर उरई से फतेहपुर के बीच नई बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा इस मार्ग पर परीक्षण के तौर पर एक मार्च से एक माह के लिए उरई से फतेहपुर वायां घाटमपुर, जहानाबाद बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
इस बस सेवा के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दुर्गाशंकर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस नए मार्ग पर बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सीनियर फोरमैन व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि बीएस 3 मॉडल की बस को इस मार्ग पर संचालित करें। साथ ही वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इस मार्ग से होने वाली आय की नियमित समीक्षा करें। बता दें कि अभी रोडवेज की 77 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा बसें झांसी कानपुर मार्ग पर संचालित हो रही है। पांच बसें दिल्ली के लिए संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें