जालौन औरैया हाइवे पर पलटा ट्रक
- फोटो : ORAI
सिरसाकलार/कुठौंद। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे मार्ग पर मंगलवार की देर रात खजूर की पौध से लदा ट्रक हदरुख स्थित पुल के पास सड़क खराब होने के चलते पलट गया। ट्रक पलटने से जाम लगना शुरू हो गया। वहीं ट्रक चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर पलटे ट्रक को हटवाया। ट्रक पलटने से कई घंटेे यातायात बाधित रहा। थाना पुलिस ने एक साइड से वाहनों का आवागमन कराया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम एक कार भी इसी स्थान पर पलट गई थी। इसमें कोई चुटहिल नहीं हुआ था। लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण कंपनी ने पुल से पहले सड़क पर कुछ जगह का निर्माण सही से नहीं किया था। जिससे यह सड़क अक्सर धंस जाती है। जिसके चलते होने वाले गड्ढो में फंसकर अक्सर वाहन पलटते रहते है।